ट्रक की चपेट में आने से बाइक में सवार एक युवक की मौत- दूसरा घायल-

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे की है। स्कैनिया मोड पर स्थित माइक्रो फाइनेंस शाखा में कार्यरत 26 वर्षीय देवानंद पुत्र के दलाल अपने साथी दुर्गेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बैंक से अपना कामकाज निपटाकर फाइनेंस शाखा में जा रहा था, तब तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पांच दिन भारी बारिश का खतरा --उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

जिसके फलस्वरूप देवानंद पहियों के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। वही मामूली रूप से घायल दुर्गेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य गदरपुर ले जाया गया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर बंधन बैंक के फाइनेंस शाखा के प्रबंधक किशोर सिंह भी समस्त स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए और उसके परिजनों को सूचना दी। बताया जाता है कि देवानंद एक माह पहले ही बंधन बैंक की फाइनेंस माइक्रो फाइनेंस शाखा में तैनात हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने चालक को ट्रक सहित कब्जे में ले लिया है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119