युवक पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील हरकतें करने का आरोप -युवती ने पुलिस में दी तहरीर
खटीमा। युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक युवक द्वारा अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
यूपी सीमा से सटी ग्राम सभा की एक युवती ने सत्रहमील पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि यूपी के जिला बरेली ग्राम भड़सड निवासी एक युवक द्वारा उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील मैसेज तथा फोन नंबर पर गाली गलौज कर रहा है और युवक द्वारा लगातार शादी का दबाब बना रहा है।
शादी न करने पर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया कि युवती द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार