महिला ने मासूम को गला दबाकर मारा, और खुद झूल गई फांसी पर

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। खेड़ा में रिश्तेदारी में आई महिला ने अज्ञात कारणों के चलते पहले अपने छह वर्षीय मासूम पुत्र की तकिया से दबाकर हत्या की। उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। घटना रुद्रपुर के वार्ड नंबर 19 खेडा की है। ट्रांजिट कैम्प निवासी मेवा राम की 28 वर्षीय पत्नी काजल तीन दिन पहले अपने 6 साल में पुत्र कुलदीप खेड़ा के साथ वार्ड 19 निवासी चचिया ससुर के घर आई थी। बुधवार की रात को सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने को चले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि काजल ने अपने 6 साल के बेटे कुलदीप की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। गुरुवार सुबह जब वह दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो उसके चचिया ससुर और अन्य परिजन कमरे में गए। और वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। काजल फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी व उसका 6 वर्षीय पुत्र कुलदीप बेड पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।घटना की सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृव में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119