खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के एक गांव निवासी महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया। जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम लमगड़ा ब्लॉक के कलसीमा निवासी मंजू देवी (24) पत्नी जीवन लाल ने अज्ञात कारणों से जहर गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...मोतीनगर में एक और दुर्घटना, तिराहे का कट फिर बना हादसे का स्पॉट ---तेज टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, दो वाहन क्षतिग्रस्त

हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सोमवार को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा मृतक महिला का पति गांव में ही मजदूरी करता है। क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119