बनबसा में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म- मुकदमा दर्ज-

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। बनबसा क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर बंधक बना कर दुष्कर्म करने और मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद


बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि एक युवती ने बीते सात नवंबर को तहरीर देकर अमित सिंह महर (35) निवासी फागपुर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोपी ने उसके ही घर में बंधक बना कर दुष्कर्म किया। साथ ही मारपीट, गाली गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 342, 323, 504, 506 और एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119