बहन को सड़क पर छोड़ प्रेमी संग फरार हुई युवती-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल में एक युवती अपनी नाबालिग बहन को सड़क पर छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। किशोरी को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मल्लीताल निवासी एक युवती अपनी नाबालिग बहन के साथ बाजार घूमने गई थी। इस दौरान युवती ने माल रोड पर अपनी बहन को छोड़ दिया और खुद अपने प्रेमी के साथ गाड़ी में बैठकर फरार हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

छोटी बहन ने उसे प्रेमी के साथ जाते देखा तो वह गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ती हुई तल्लीताल पहुंच गई। बहन नहीं मिलने पर उसने रोना शुरू कर दिया। राहगीरों ने उसे पुलिस के पास पहुंचाया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि किशोरी के परिजनों से संपर्क कर उसे सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119