एक किलो चरस के साथ काठगोदाम का युवक गिरफ्तार-
हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक किलो 50 ग्राम चरस के साथ एक युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर स्लॉटर हाउस से करीब 50 मीटर दूर गौलापुल सड़क पर आसिफ खां पुत्र स्व. सद्दन खां निवासी काठगोदाम को एक किलो 50 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस पर्वतीय क्षेत्रों से एकत्र कर वनभूलपुरा व हल्द्वानी क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचता है। एसओ ने बताया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-तमंचे की बट से हमला, फिर युवक पर फायरिंग -स्कूटी लूटने में नाकाम बदमाश फरार
ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब