युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक महिला ने एक युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उस समय धोखे से लिए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने के आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर सौंपी, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक विवाहिता महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि नई बस्ती वार्ड-27 में रहने वाला राहुल सागर नामक युवक कुछ समय पूर्व उसके घर में उस समय घुसा जब वह घर में अकेली थी। पीडिता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से अश्लील वीडियो व फोटो भी बना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

आरोप है कि युवक उसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है और शारीरिक संबंध न बनाने पर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीडिता का आरोप है कि युवक तीन चार साल से लगातार उसे परेशान कर रहा है। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119