बारात में गए सरकारी स्कूल के शिक्षक को युवक ने पीटा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में बारात में गए एक शिक्षक को युवक ने बुरी तरह पीट दिया। थप्पड़ जड़ने के बाद सरकारी स्कूल के शिक्षक संग बदसलूकी भी की गई। पुलिस ने पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तामली क्षेत्र के आमनी राउमावि में तैनात शिक्षक महेश गहतोड़ी गुरुवार को गांव में ही एक शादी समारोह में गए थे। आरोप लगाया कि शादी में क्षेत्र का ही एक युवक लगातार उन्हें गाली गलौज कर रहा था। आरोप है कि शिक्षक के विरोध करने पर आरोपी युवक मारपीट पर उतारु हो गया और शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही मुंह पर घूंसा मार दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

शिक्षक का आरोप है कि युवक ने उनके साथ बदसलूकी भी की। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। बारात में आए लोगों ने किसी तरह मामले को शांत किया। शनिवार को पीड़ित शिक्षक ने तामली थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ बृजमोहन राणा ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर आरोपी आमनी निवासी सूरज उर्फ हलचल के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई हिम्मत सिंह को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119