भूमि बेचने के नाम पर मां बेटे ने प्रॉपर्टी डीलर से 1.21 करोड़ ठगे

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार।एक प्रॉपर्टी डीलर ने ज्वालापुर में भूमि बिक्री के बहाने मां-बेटे पर 1.21 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद मां-बेटे ने भूमि किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी। कनखल पुलिस ने आरोपी मां-बेटे तथा खरीदार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को दिए शिकायती पत्र में जगजीतपुर निवासी साजन उर्फ अनुज चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने परिचितों के साथ मिलकर सुनीता मनचंदा निवासी कृष्णानगर तथा उसके बेटे रोहित मनचंदा निवासी आरके एन्क्लेव आर्यनगर ज्वालापुर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास एक भूमि का सौदा करीब सात करोड़ में किया था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119