सुसाइड पॉइंट से कूदकर हल्द्वानी के युवक ने की आत्महत्या-
भीमताल। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर सड़क किनारे बने सुसाइड पॉइंट से कूदकर हल्द्वानी के युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड प्वाइंट के नीचे जंगलों में आग लगी होने के कारण युवक का शव बुरी तरह झुलस गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन रात अधिक हो जाने के चलते पुलिस युवक के शव को सड़क तक नहीं लेकर आ पाई।बहरहाल प्रत्यक्षदर्शियों व वहां मौजूद लोगों के अनुसार युवक की शिनाख्त रजत भल्ला पुत्र कश्मीरी लाल निवासी टीपी नगर हल्द्वानी के रूप में हुई है। सूचना पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि सुसाइड प्वाइंट पर युवक ने कूदकर आत्महत्या की जिसके बाद वह जंगल में लगी आग की लपटों में झुलस गया और उसका शव को एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था, लेकिन शव की रात अधिक हो जाने के कारण एसडीआरएफ ने शव को बैग में रखकर सही जगह पर रख दिया है। अब कल सुबह एसडीआरएफ शव को सड़क की तरफ लेकर आएगी जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल