नैनीताल जनपद की युवती से युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद किया दुष्कर्म, फिर कर डाला यह कांड

खबर शेयर करें 👉

रिपोर्टर मजहर खान

हल्द्वानी। सोशल मीडिया में मित्रता के बाद शादी का झांसा देकर एक युवती को मुरादाबाद के युवक ने दोस्ती के बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए फिर मुकर गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सिडकुल क्षेत्र में श्रमिक को रौंदा, मौत


रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों ग्राम सलीमपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी कासिम उसकी पुत्री को बहलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।


बाद में युवक ने पुत्री के साथ शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने युवती से गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी कासिम के खिलाफ धारा 376, 504 व 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में तालाब में डूबी बच्ची की मौत -खेलते-खेलते हुई लापता, चप्पल मिलने पर चला पता


मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील के सलीमपुर गांव निवासी कासिफ ने तीन वर्ष पूर्व उसकी पुत्री को इंस्टाग्राम पर झूठे प्रेम का झांसा देकर दोस्ती की आरोपी युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर रामनगर के कई होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। विवाह की बात करने पर कासिफ मुकर गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...तिजोरी चोरी के मामले में आबकारी दरोगा समेत चार गिरफ्तार -नेपाली महिला से 80 हजार और आधा किलो सोना लेने का आरोप
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119