युवक ने किया फांसी लगाने का प्रयास, परिजनों ने बेहोशी की हालत में पहुंचाया अस्पताल
खटीमा। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने युवक के गले में लगाए गए फंदे को काटकर बेहोशी की हालत में उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रिफर कर दिया।
शुक्रवार की रात्रि इस्लाम नगर निवासी 30 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे में लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने गले में लगे फंदे को काटकर उसे बेहोशी की हालत में उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सक केसी पंत ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर हायर रिफर कर दिया। डॉ. पंत ने बताया कि युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जिसके गले में फांसी लगाने का प्रतीक हो रहा था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी