ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, हालत नाजुक बनी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

टनकपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटकर अलग हो गया। आनन फानन में युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक ज्ञानखेड़ा निवासी 17 वर्षीय प्रवीन पुत्र रमेश वर्मा लाइन के पास सोमवार शाम रेलवे पटरी के किनारे बैठा था। इसी बीच शंटिंग के दौरान इंजन की चपेट में आने से युवक का पैर कट गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर 108 को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से युवक को उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां युवक के पैर का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉ.आफताब आलम ने बताया कि युवक का पैर लगभग अलग हो गया है। उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेजा गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119