नौकरी के चक्कर में युवती ने गंवा दी 99 हजार-
देहरादून। एक युवती ने नौकरी के चक्कर में 99 हजार रुपये गंवा दिए। युवती ने वसंत विहार थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पिंकी बिष्ट निवासी ऋषि विहार ने मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि वे गूगल पर जॉब सर्च किया।
इस दौरान रिलायंस जॉब से संबंधित एक पेज मिला। उस पेज पर दिये नंबर से संपर्क करने पर बातचीत करने वाले ने अपने आप को कंपनी का अधिकारी बताते हुए नौकरी का झांसा दिया। इसके एवज में उसने कई किस्तों में रिफंड की बात करते हुए करीब 99883 रुपये हड़प लिए। जिस खाते में रकम गई, उसकी जानकारी जुटाकर पुलिस जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती