चम्पावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र से छह मई को लापता हुई युवती सहारनपुर में मिली

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने चम्पावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र से छह मई को लापता हुई युवती को सहारनपुर उत्तर प्रदेश से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। रीठा साहिब क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती परिजनों को बिना बताए कही चली गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले का मामला -चार छात्राओं समेत पांच पर FIR

परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद भी जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो उनके परिजनों ने थाना रीठा साहिब में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। एसआई तेज कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। सर्विलांस सेल की मदद से नाबालिक लड़की को ट्रेस किया गया। शेरपुर, बिहारीगढ़ तहसील देहात जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से युवती को बरामद किया गया है। पुलिस टीम में मुस्तफा अंसारी और विनोद जोशी भी शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119