कार और स्कूटी की भिंड़त में नाबालिग की मौत
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप कार और स्कूटी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। नाबालिग को घायल अवस्था में निजी वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर निवासी साहिल (17) पुत्र अकरम कीर्तिनगर में सब्जी की दुकान चलाता है। देर शाम वह किसी काम से श्रीनगर आया हुआ था। रात को लौटते समय उफल्डा के समीप पहुंचते ही उसकी स्कूटी सामने से आ रही कार से जा टकरा गई।
इस हादसे में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने निजी वाहन से उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। श्रीनगर कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेस चिकित्सालय की मोर्चरी भेज गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि लिखित तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार