कोविड-19 वैक्सीन के कारण युवाओं की हो रही मौत के मामले में एम्स-आईसीएमआर की रिपोर्ट में यह वजह आई सामने

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। देशभर में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर चल रही तमाम अफवाहों को खारिज करते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने अपनी गहन पड़ताल में साफ कर दिया है कि कोविड वैक्सीन का युवाओं में अचानक होने वाली मौतों से कोई ताल्लुक नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात को जोर देकर कहा है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी तरह का खतरा नहीं। मंत्रालय ने साफ किया कि वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जो वैक्सीन को अचानक मौतों का जिम्मेदार ठहराए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक


ढ्ढष्टरूक्र और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की जांच ने भी यही साबित किया है कि भारत में इस्तेमाल होने वाली कोविड वैक्सीन न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि बीमारी से बचाव में भी कारगर है। गंभीर साइड इफेक्ट्स के मामले इतने कम हैं कि उन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने साफ कहा है कि वैक्सीन को अचानक मौतों से जोड़ने वाली बातें बेबुनियाद और गलत हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119