हल्द्वानी से दो किशोरियां लापता, गुमशुदगी दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र और वनभूलपुरा से दो किशोरियां लापता हो गईं। राजपुरा नई बस्ती वार्ड-13 निवासी व्यक्ति ने कहा कि उसकी बेटी एक जुलाई को दोपहर से लापता है। उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं दूसरे मामले में जवाहर नगर वनभूलपुरा की रहने वाली 15 साल की किशोरी भी अज्ञात परिस्थतियों में लापता हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

दोनों के परिजनों ने रिश्तेदारी से लेकर आसपास खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं लग सका। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शीघ्र दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119