उत्तराखंड में धर्म की आड़ में ऐसे कब्जा हुई हजारों एकड़ जमीन -पुष्कर सिंह धामी ने बताया लैंड जिहाद
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के चलते आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राजधानी दिल्ली के बवाना में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्होंने कहा कि हमने देवभूमि में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने हमलावर होते हुए कहा कि उत्तराखंड में हजारों एकड़ जमीन धर्म की आड़ में कब्जा कर ली गई है। उन्होंने इसे लैंड जिहाद बताया।
धामी ने कहा कि जब मैं लैंड जिहाद की बात करता हूं, तो मुझे ये आप सबको जरूर बताना चाहिए कि लैंड जिहाद क्या है। धामी ने उत्तराखंड का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बहुत सारी जगहों पर किसी धर्म की आड़ में, किसी जगह पर नीली चादर, कहीं पीली चादर तो कहीं हरी चादर चढ़ाकर जंगलों में हजारों एकड़ सरकारी जमीनों को कब्जा कर लिया गया है।
सीएम धामी ने कहा कि हमने इसके खिलाफ अभियान चलाया कि सरकारी जमीन पर एक भी जगह अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे हटाया जाएगा। इस तरह हमने देवभूमि उत्तराखंड में अभी तक साढ़े पांच हजार एकड़ से ज्यादा जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई है।
सीएम धामी दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार के समर्थन में रैली में भाग लेने पहुंचे थे। आने वाली 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं। इस दिन वोटिंग के बाद तय हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। वहीं आठ फरवरी को नतीजे सामने आते ही औपचारिक ऐलान भी हो जाएगा कि कौन सा दल सरकार बना रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर