महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी पकड़े

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। जिले के एक गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल योगेश उपाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिन पूर्व चम्पावत के दूरस्थ क्षेत्र की महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले में तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 363 व 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपी सोहन सिंह, राहुल सिंह और बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में चल्थी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिह कोरंगा, एसआई पिंकी धामी, कांस्टेबल चंचल सिह, उपेंद्र राठी, रविंद्र गिरी व पंकज राय शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119