स्कूटी से तीन पेटी शराब बरामद, चालक फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस की टीम ने एक स्कूटी से हो रही शराब की तस्करी पकड़ी। स्कूटी से 03 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस को देख स्कूटी चालक स्कूटी छोड़ फरार हो गया। हुआ यूं कि गत सांय चितई रोड पर स्थित गंगनाथ मंदिर के गेट पास स्कूटी संख्या UK01-C-1082 एनटीडी की तरफ से चितई की ओर जा रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

इसी राह से चेकिंग पर अल्मोड़ा कोतवाली की पुलिस टीम निकली थी। इसी बीच पुलिस टीम को देख स्कूटी चालक फौरन स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। शक होने पर पुलिस ने स्कूटी चेक की। तो उसमें से 03 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने स्कूटी कब्जे में ले ली और अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की। अब स्कूटी चालक की तलाश है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक जयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन व कांस्टेबल विमल टम्टा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119