अवैध पशु कटान मामले में तीन सगे भाई गिरफ्तार -दो कुंतल मांस व खालें बरामद
काशीपुर। पैगा पुलिस ने धीमरखेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से पशु कटान के मामले में तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब दो कुंतल मांस, तीन खालें और कटान में इस्तेमाल होने वाले धारदार उपकरण बरामद किए हैं।
शुक्रवार को पैगा चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि धीमरखेड़ा स्थित नए इंटर कॉलेज के पीछे नहर किनारे एक दुकान में अवैध रूप से पशु काटकर मांस बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान में छापा मारा।
छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर भारी मात्रा में कटा हुआ मांस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो कुल्हाड़ियां और चार छुरियां बरामद हुईं। इसके अलावा फर्श पर पशुओं के खुर और खून से सनी खालें भी पड़ी मिलीं।
पुलिस ने मौके से नदीम, अजीम और शाने अली निवासी चक लाहौरा, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास मांस बेचने का कोई लाइसेंस नहीं है और ईद के चलते उन्होंने तीन भैंसों का कटान किया था।
मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. प्रकाश वैष्णव ने प्राथमिक जांच में मांस को भैंस का बताया है। पुलिस ने मांस के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल