ईद का सामान लेने जा रहे मजदूर की बाइक की टक्कर से मौत

खबर शेयर करें 👉


काशीपुर। ईद और इफ्तारी का सामान लेने पैदल जा रहे एक मजदूर की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी 42 वर्षीय शकील पुत्र शफीक खान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार शाम वह मजदूरी से घर लौटे थे। इसके बाद ईद और इफ्तारी का सामान लेने पास की दुकान की ओर पैदल जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शकील गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


बताया जा रहा है कि बाइक सवार भी दुर्घटना में घायल हो गया, जिसका मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


मृतक के बेटे समीर ने बताया कि उनके पिता ईद और इफ्तारी का सामान लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। शकील अपने पीछे दो बेटे समीर और अनस तथा दो बेटियां महजबी और साजिया समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119