तल्ली हल्द्वानी में गैस किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, सप्लाई वाहन घेरा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। शहर के तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आशीर्वाद गैस एजेंसी से निकली गैस सप्लाई की गाड़ी जैसे ही फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंची, लंबे समय से सिलेंडर का इंतजार कर रहे लोगों ने वाहन को घेर लिया और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


स्थानीय लोगों का कहना था कि वे सुबह सात बजे से लाइन में खड़े थे, लेकिन गैस की गाड़ी करीब 11 बजे मात्र 40 सिलेंडर लेकर पहुंची। इससे अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा, जिसके चलते लोगों का धैर्य जवाब दे गया और आक्रोश बढ़ गया।


बताया जा रहा है कि जब वाहन चालक वहां से अलकनंदा कॉलोनी की ओर गया तो लोग उसके पीछे-पीछे वहां भी पहुंच गए और दोबारा वाहन को घेरकर नाराजगी जताई। लोगों ने गैस एजेंसी पर वितरण में पारदर्शिता न रखने और मनमानी करने का आरोप लगाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


स्थानीय निवासियों ने यह भी सवाल उठाया कि जब वाहन को धान मिल क्षेत्र में भेजा गया था तो चालक उसे ट्रांसपोर्ट नगर क्यों ले गया। इसे लेकर लोगों में संदेह और नाराजगी देखने को मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण कुछ खास लोगों के लिए गैस की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे जरूरतमंदों तक सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा है। लगभग दो घंटे की अफरातफरी के बाद भी केवल कुछ ही लोगों को गैस सिलेंडर मिल पाए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119