मां पूर्णागिरि दर्शन से लौट रही हल्द्वानी की तीन सहेलियां हादसे का शिकार -स्कूटी सवार एक युवती की मौत

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। मंगलपड़ाव अंबेडकर नगर निवासी तीन युवतियां मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन कर लौटते समय सितारगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। स्कूटी और पिकअप वाहन की टक्कर में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गईं।


मृतक युवती की पहचान मोनिका सागर (20) पुत्री मनोज सागर के रूप में हुई है, जो स्कूटी चला रही थी। हादसे में मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी साथी खुशी (20) गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रियंका (19) को सिर में मामूली चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


जानकारी के अनुसार मोनिका, खुशी और प्रियंका स्कूटी से मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन के लिए गई थीं। उनके साथ दूसरी स्कूटी पर मोनिका के जीजा, उनकी पत्नी और बच्ची के अलावा प्रियंका का भाई रवि और उसका दोस्त विशाल भी थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 8 बजे जब सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी सितारगंज क्षेत्र में सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन की तेज रोशनी के कारण मोनिका की स्कूटी की दिशा भटक गई और वह पिकअप से जा टकराई। हादसे में मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119