नशे में युवक ने डायल 112 पर दी चाकूबाजी की झूठी सूचना -पुलिस ने ठोका ₹5000 का जुर्माना

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस द्वारा आपातकालीन सेवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस ने डायल 112 पर चाकूबाजी की झूठी सूचना देने वाले युवक के खिलाफ ₹5000 का जुर्माना लगाया है।


जानकारी के अनुसार 29 मार्च को दोपहर करीब 3:11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भोटियापड़ाव स्थित वैलेजली लॉज क्षेत्र में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली हल्द्वानी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


मौके पर पहुंचने पर पुलिस को सूचनाकर्ता राहुल चौहान पुत्र बृज लाल निवासी वैलेजली लॉज, भोटियापड़ाव, हल्द्वानी अत्यधिक शराब के नशे में मिला। पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि उस पर किसी प्रकार का हमला नहीं हुआ था और उसने जानबूझकर पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी सूचना दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


पूछताछ में राहुल चौहान ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, लेकिन राजकीय कार्य में बाधा डालने और आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग करने के आरोप में पुलिस ने उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹5000 का चालान कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि डायल 112 का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें। झूठी सूचना देने और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119