गुरु तेग बहादुर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के तीन नाबालिग हमलावर गिरफ्तार, हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुआ था झगड़ा
हल्द्वानी। पुलिस ने गुरु तेग बहादुर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के ऊपर आज दोपहर के समय हुए चाकू से हमले के मामले में तीन नाबालिगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है, पुलिस का कहना है पकड़े गए तीनों नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है और कल उनको जेजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने जानकारी देते बताया कि घायल छात्र के साथ तीनों नाबालिगों की पुरानी दोस्ती रही है। बीते कुछ समय से इनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी, वही कल रात हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान भी इन लोगों के बीच झगड़ा हुआ था,जिसके बाद पूरे मामले का समझौता करने के लिए दोनों पक्ष आज ठंडी सड़क स्थित गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास मिलने वाले थे, कि इसी दौरान वहां पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई, इसी दौरान छात्र सक्षम के ऊपर चाकू से हमला हो गया, जिस में सक्षम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज हल्द्वानी के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने इस पूरे मामले में तीनों नाबालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है और कल तीनों को जेजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही इस दौरान झगड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ भी पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और स्कूल प्रशासन द्वारा दी गई तहरीर पर 20 से ज्यादा उपद्रवियों को चिन्हित कर मुकदमा किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर