अल्मोड़ा-नाबालिक से बलात्कार मामले में एसएसजे आंबेडकर छात्रावास के तीन छात्र गिरफ्तार-
अल्मोड़ा एक नाबालिक लड़की के साथ तीन युवकों ने बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला भैसियाछाना ब्लॉक के एक गांव का है। जहां नाबालिक युवती की माता ने मंगलवार को एक तहरीर में तीन युवकों पर उनकी नाबालिक लड़की से बार-बार बलात्कार करने समेत अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आज बुधवार को पुलिस ने पीड़ित युवती और युवकों का मेडिकल कराया। वही बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों आरोपी एसएसजे परिसर के छात्र है। जो वर्तमान में अंबेडकर छात्रावास में रह रहे थे। यह तीनों लड़के लंबे समय से नाबालिक लड़की को काफी परेशान कर रहे थे, जिससे लड़की के परिजन काफी परेशान हो गये थे।
इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने धारा 366ए/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसकी विवेचना महिला थाना अध्यक्ष श्वेता नेगी कर रही थी। वहीं पुलिस ने 366ए/506 व 5/6 पोक्सो एक्ट में तीनों नामजद आरोपियों को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना प्रभारी श्वेता नेगी ने बताया कि मामले में आरोपी राहुल आर्या पुत्र प्रमोद कुमार निवासी लिगुड़ता मनोज कुमार पुत्र मदन राम निवासी ढुंगरलेख और योगेश कुमार पुत्र रमेश राम निवासी पाटी चंपावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिसके बाद न्यायालय में पेश कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा