पर्यटकों को ले जा रही दो टैम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत-
बागेश्वर। मुनस्यारी से बागेश्वर के कौसानी के लिए लौट रहे पश्चिम बंगाल के पर्यटकों से भरी टैम्पो ट्रेवलर हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायलहो गए। तीन लोगों को सामान्य चोट बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही कपकोट पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी से कौसानी के लिए आ रहे दो टेम्पो ट्रेवलर्स यूके 04 पीए 1755 एवं यूके 04 पीए 1376 फरसाली के जसरोली क्षेत्र में आपस में टकरा गए। जिसमें यूके 04 पीए 1755 सड़क में पलट गई। जबकि यूके 04 पीए 1376 खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी में 13 लोग सवार थे। जिसमें से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल पर देर शाम तक रेस्क्यू जारी रहा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध