दलित किशोरी से दुराचार का आरोपी टिप्पर चालक दबोचा
पुलिस ने दलित किशोरी को अगवा कर दुराचार करने के आरोपी टिप्पर चालक को दबोचा है। आरोपी चालक के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। घटना बीते शनिवार की है। पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी को हिरासत में लिया।
चम्पावत कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत एक व्यक्ति ने बीते शनिवार को पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री सुबह चार बजे बगैर बताए कहीं निकल गई थी।
शाम को घर लौटने पर नाबालिग ने बताया कि टिप्पर संख्या यूके 03सीए-2181 के चालक नरेश सिंह निवासी खिरद्वारी ने उसे बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2)/64, 3/4 पॉक्सो और 3(2)(वी)ए एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि आरोपी नरेश सिंह को शनिवार देर रात धौन के पास से हिरासत में ले लिया, बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी