दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता -पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
खटीमा। सगाई के बाद दहेज की मांग करने और शादी से मना करने पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री का विवाह गौरव निवासी ग्राम करगैना सुभाषनगर जिला बरेली के साथ अप्रैल 2023 में तय हुआ था। 18 जून को मझोला स्थित एक बारातघर में सगाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान गौरव को सोने की अंगूठी व एक लाख रुपये नगद दिए गये। उस समय शादी दिसम्बर 2023 में करने की बात तय हुई। पक्की तारीख घर जाकर बताने की बात कही गई। सगाई के एक सप्ताह बाद गौरव की दादी की मृत्यु हो गयी। इसके चलते शादी की तारीख दिसम्बर से बढ़ाकर 14 फरवरी 2024 कर दी गई।
इसी बीच गौरव के पिता चन्द्रपाल ने फोन कर कहा कि उसके पुत्र की नौकरी लग रही है, उसे दो लाख रुपये की आवश्यकता है। इस पर उसने दो लाख रुपये दे दिए। 15 अक्टूबर 2023 को गौरव ने फोन कर उससे कहा कि उसेे दहेज में बुलेट मोटर साइकिल व एक प्लाट खरीद कर दो तभी आपकी पुत्री से शादी करूंगा। यदि ऐसा नहीं करोगे तो मैं शादी नहीं करूंगा। 16 अक्टूबर को जब वह अपने परिजनों के साथ गौरव के घर पहुंचे तो गौरव व उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे और दहेज न देने पर शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में करगैना सुभाषनगर बरेली निवासी गौरव, चंद्रपाल, हनी, रोजी, शिखा एवं सन्नी के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ एवं आईपीसी की धारा 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक ललित बिष्ट को सौंपी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल