गर्जिया मंदिर से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 17 घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गर्जिया देवी मंदिर से गणपति की मूर्ति विसर्जित कर वापस अपने घर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 17 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर में 40 से अधिक लोग सवार थे।

सोमवार शाम उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ग्रामीण इलाके से गणपति महाराज की मूर्ति विसर्जित करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से श्रद्धालु रामनगर गिरिजा देवी मंदिर पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जन के बाद वापस अपने घर लौट रहे यात्रियों की ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिसमें 17 लोग घायल हो गए। घायलों का रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119