UK…झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर -ध्वस्त किया अनधिकृत ले-आउट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में झाझरा क्षेत्र में करीब पांच बीघा भूमि पर की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर प्लॉटिंग के लिए डिमार्केशन का कार्य किया जा रहा था, लेकिन निरीक्षण के दौरान संबंधित पक्ष स्वीकृत तलपट मानचित्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

एमडीडीए के अनुसार चरनपाल आदि के स्थल नन्दा एन्कलेव, सैनिक कॉलोनी, एलपी विलाश के सामने, झाझरा में करीब पांच बीघा भूमि पर प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो वहां स्वीकृत तलपट मानचित्र उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद प्राधिकरण स्तर से नियमानुसार वाद दायर किया गया। जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मौके पर की जा रही समस्त अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ऑपरेशन प्रहार में हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार

सेक्टरवार टीमें कर रहीं निगरानी

एमडीडीए ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर अंकुश लगाने के लिए सेक्टरवार टीमों को सक्रिय किया है। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण या प्लॉटिंग मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई कर रही हैं।

प्राधिकरण के मुताबिक वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों में भी अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। विकासनगर, सहसपुर, ऋषिकेश, रायपुर और डोईवाला समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई बड़े निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों के मामलों में भी की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गेट पर खड़े गरुड़ के यात्री को महंगा पड़ा सफर, ट्रेन से गिरकर मौत

भूमि खरीदने से पहले स्वीकृति जांचने की अपील

एमडीडीए ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड को खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति, ले-आउट और तलपट मानचित्र की स्वीकृति की जांच अवश्य करें। प्राधिकरण का कहना है कि अनधिकृत प्लॉटिंग में जमीन खरीदने से भविष्य में सड़क, जल निकासी, पार्किंग और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बिना स्वीकृति प्लॉटिंग पर कार्रवाई जारी रहेगी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सेक्टरवार टीमों को नियमित निगरानी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि झाझरा में करीब पांच बीघा क्षेत्र में बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के की जा रही प्लॉटिंग को नियमानुसार ध्वस्त किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भारतीय ज्ञान परंपरा से नवाचार तक : ग्राफिक एरा के 300 विद्यार्थियों ने पूरा किया सात दिवसीय गहन शिक्षण कार्यक्रम

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भूमि खरीदने से पहले संबंधित भूखंड और ले-आउट की स्वीकृति की जानकारी जरूर प्राप्त करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119