मां नंदा के जयकारों से गूंजा अल्मोड़ा -भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां
-नंदा राजजात की झांकी ने मोहा मन, जीजीआईसी अल्मोड़ा प्रथम, ग्रीन फील्ड द्वितीय और जीआईसी तृतीय
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जीजीआईसी ड्योढ़ीपोखर से शुरू हुई शोभायात्रा पल्टन बाजार समेत नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर मां नंदा के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा।
शोभायात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लेकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया। बच्चों ने नंदा राजजात की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की, जिसमें प्रदेश की धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकियों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया गया।
शोभायात्रा के बाजारों से गुजरने के दौरान जगह-जगह लोगों ने रुककर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। बाजार में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बच्चे और अन्य प्रतिभागी मां नंदा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी ने आयोजन में विशेष रंग भरने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया।
नंदादेवी मंदिर पहुंचने पर शोभायात्रा प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों की घोषणा की गई। निर्णायक मंडल में आशीष वर्मा, दीप जोशी और भूपेन्द्र बिष्ट शामिल रहे। प्रतियोगिता में जीजीआईसी अल्मोड़ा ने प्रथम, ग्रीन फील्ड ने द्वितीय और जीआईसी अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शोभायात्रा में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, मुख्य मेला संयोजक तारा चंद्र जोशी, मेला सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, कैलाश गुरुरानी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ऐतिहासिक नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा ने अल्मोड़ा की धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : गौला में छात्र की मौत पर उठे सवाल -जिम ट्रेनर समेत छह पर परिजनों ने जताया शक
uttarakhand-निवेश के नाम पर साढ़े 43 लाख की ठगी -तीन दोषियों को एक-एक साल की सजा
UK…झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर -ध्वस्त किया अनधिकृत ले-आउट