हल्द्वानी में सड़क खुदाई के बीच दर्दनाक हादसा -स्कूटी कैंटर से टकराई, बुजुर्ग की मौत
हल्द्वानी। शहर में चल रहे सड़क खुदाई कार्य और बिगड़ी यातायात व्यवस्था के बीच रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दमुवाढूंगा स्थित पनचक्की चौराहे के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांतिनगर भोटिया पड़ाव निवासी सुरेश चंद्र पांडे (69) स्कूटी से पनचक्की चौराहे से दो नहरिया की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी स्कूटी एक कैंटर वाहन के आगे चल रही थी। इसी दौरान सड़क पर चल रहे खुदाई कार्य और अव्यवस्थित ट्रैफिक के चलते उनकी स्कूटी हल्के से कैंटर से टकरा गई।
टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े और दुर्भाग्यवश उनका सिर वाहन के पिछले टायरों की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सुरेश चंद्र पांडे सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनके परिवार में पत्नी लता पांडे और दो विवाहित बेटियां हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क खुदाई के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुदाई कार्य के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात