नैनीताल में होटल के कमरे में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत – महिला मित्र के साथ आया था घूमने -शक्तिवर्धक ओवरडोज दवा का शक

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सरोवर नगरी में उस समय सनसनी फैल गई जब घूमने आए एक 20 वर्षीय युवक की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पौड़ी गढ़वाल के सतपुली निवासी सुमित सिंह (पुत्र दिनेश सिंह) के रूप में हुई है।


प्रारंभिक जांच में मामला दवाओं के ओवरडोज से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।


बताया जा रहा है कि सुमित अपनी महिला मित्र के साथ शनिवार देर शाम नैनीताल पहुंचा था और तल्लीताल क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ था। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

आशंका जताई जा रही है कि युवक ने कमरे में कुछ दवाओं का सेवन किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
घबराई युवती ने शोर मचाया तो होटल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत बी.डी. पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, युवक को लाए जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


पुलिस जांच में होटल के कमरे से दवा के रैपर और एक सिरप बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, युवक ने संभवतः शक्ति वर्धक दवाओं का अधिक सेवन किया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ी। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


सुमित के साथ आई युवती ने बताया कि दोनों परिवारों को जानकारी देकर ही नैनीताल आए थे। घटना के बाद उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के परिवार रविवार सुबह नैनीताल पहुंच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


तल्लीताल थाना पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने कौन-सी दवाएं लीं और वे कहां से लाई गईं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामला संदिग्ध है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119