पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा -दंपति की कर दुर्घटना में मौत

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में नगर के एक दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मटेला बैंड से करीब एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, चौकी घाट पुलिस, कोतवाली पिथौरागढ़, आपदा कंट्रोल और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी ने बताया कि वाहन संख्या UK06AZ8788 खाई में गिरा हुआ मिला, जिसमें दो लोग सवार थे।


SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान:
योगेश कुमार (38) पुत्र जीवन राम, निवासी बजेठी
निधि आर्या (34), पत्नी योगेश कुमार
बताया जा रहा है कि दंपति गंगोलीहाट में एक रिश्तेदार की बारात में शामिल होने गए थे। बारात लोहाघाट पहुंचने के बाद वे सीधे पिथौरागढ़ लौट रहे थे।
शाम करीब 6 बजे के आसपास वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


परिवार में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घर पर मौजूद वृद्ध मां जानकी देवी (65 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे बजेठी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि परिवार की एक अन्य सदस्य, जो बारात में शामिल होने गई थी, उसका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


जांच जारी
पुलिस ने शवों को जिला मुख्यालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119