हिमाचल में दर्दनाक हादसा : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, तीन दोस्तों की मौत; एक गंभीर

खबर शेयर करें 👉

शिवरात्रि महोत्सव की सुबह हिमाचल प्रदेश के सराज क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा विगत दिवस लंबाथाच-कलहणी मार्ग पर बूनालीधार के पास हुआ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार दोस्त जीप (एचपी65-5148) लेकर घर से निकले थे। वाहन योगराज निवासी बगस्याड का बताया जा रहा है। रास्ते में जीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में योगराज के पुत्र हार्दिक सहित तीन युवकों की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


बताया जा रहा है कि चारों युवक बिना परिजनों को बताए तड़के घर से निकले थे। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर दो युवक वाहन से बाहर गिरे हुए मिले, जबकि दो युवक जीप के अंदर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा


हादसा इतना भयावह था कि प्रारंभिक स्तर पर युवकों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। बताया जा रहा है कि सभी युवक आईटीआई के छात्र थे।
सूचना मिलते ही जंजैहली थाना प्रभारी रामकृष्ण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119