ट्रेन में बैग चोरी, जीआरपी ने दर्ज किया मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दिल्ली से हल्द्वानी आ रहे एक यात्री का ट्रेन में बैग चोरी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर जीआरपी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर, मेरठ निवासी असीम सक्सेना विगत दिवस रानीखेत एक्सप्रेस से दिल्ली से काठगोदाम की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में घड़ी, मोबाइल चार्जर, कपड़े, जूते समेत अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119