खटीमा में दर्दनाक हादसा : कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चालक फरार

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कनकपुर किच्छा निवासी जसवंत सिंह (28) पुत्र बलदेव सिंह गुरुवार को अपनी बाइक (यूके06एजेड-1541) से चकरपुर की ओर जा रहा था। पहेनिया-कुटरी बाईपास में हाईवे किनारे स्थित एक क्रैशर के सामने विपरीत दिशा से आ रही कार (यूपी25एके-2436) से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


हादसे में जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद कार चालक क्षतिग्रस्त वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के बैग से करीब 50 हजार रुपये नकद, क्षतिग्रस्त मोबाइल और रसीद बुक बरामद हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


परिजनों के अनुसार, जसवंत किच्छा में एक फर्नीचर शोरूम में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था और ऑर्डर व तकादा के सिलसिले में टनकपुर जा रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था और उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


मौत की सूचना मिलते ही परिजन उप जिला चिकित्सालय पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119