गृहक्लेश में टूट गया परिवार : सिडकुल कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। घरेलू विवाद के चलते सिडकुल की एक निजी कंपनी में कार्यरत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से राजस्थान निवासी 30 वर्षीय विकास मावर पुत्र सहाब राम, वर्तमान में रुद्रपुर के अटरिया ढाल के पास किराए के मकान में रहता था। वह सिडकुल स्थित इंडड्योरेंस कंपनी में कार्यरत था।


बताया जा रहा है कि विकास का अपनी पत्नी नेहा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद से आहत होकर उसने कमरे के भीतर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया।


विकास की मौत से उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है, जबकि पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119