देहरादून में सनसनीखेज खुलासा : जंगल में मिली महिला की लाश -पति ही निकला कातिल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रेमनगर थानाक्षेत्र के मांडूवाला स्थित जंगल में 11 मार्च को मिली सड़ी-गली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया।


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी रंजीत शर्मा मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है। वर्ष 2009 में उसकी शादी रूपा से हुई थी, लेकिन वर्ष 2021 में रूपा ने उसे छोड़कर दूसरे युवक से विवाह कर लिया था। बाद में रंजीत ने भी सुशीला नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


करीब एक वर्ष पहले रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर 11 महीने की बेटी के साथ रंजीत के पास वापस आ गई। दोनों पत्नियां गांव में रह रही थीं, जबकि रंजीत देहरादून के भाटोवाला में मजदूरी करता था। 23 फरवरी को रूपा बच्ची को लेकर देहरादून पहुंची और रंजीत पर दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाने लगी।


5 मार्च को जब रंजीत अपनी दूसरी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था, तो रूपा ने उसका फोन छीन लिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर रंजीत ने रूपा का गला दबाकर हत्या कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


हत्या के तीन दिन बाद 8 मार्च को उसने शव को बोरे में भरकर मांडूवाला के जंगल में फेंक दिया। इसके लिए उसने अपने ठेकेदार की बाइक का इस्तेमाल किया।


ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने महिला के कपड़ों और हुलिये के आधार पर मलिन बस्तियों में जांच शुरू की। करीब 30 से अधिक बस्तियों में रहने वाले 5000 लोगों का सत्यापन किया गया और आठ टीमें जांच में जुटी रहीं।


जांच के दौरान पता चला कि रंजीत नाम का एक मजदूर पहले अपनी पत्नी और बच्ची के साथ काम पर आता था, लेकिन होली के बाद से वह अकेला ही साइट पर जा रहा था। ठेकेदार से पूछताछ में सामने आया कि 8 मार्च को रंजीत बाइक लेकर गया था और पत्नी को गांव छोड़ने की बात कही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


शक गहराने पर पुलिस जब भाटोवाला पहुंची तो रंजीत भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119