नारायण बगड़–कौब मार्ग पर दर्दनाक हादसा : सगाई से लौट रही कार 300 मीटर खाई में गिरी, पूर्व प्रधान की मौत, चार गंभीर घायल
चमोली। नारायण बगड़–कौब मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लैगूना गांव के समीप सगाई समारोह से लौट रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग गांव में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे गहरी खाई में जा समाई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचित किया।
थाना प्रभारी थराली विनोद चौरसिया ने बताया कि हादसे में पूर्व प्रधान मैदूनी फतेह सिंह (56 वर्ष) पुत्र वचन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जयवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राकेश सिंह और अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर