कुम्भ-2027 की तैयारियों को रफ्तार: सीएम धामी ने 11.80 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुम्भ मेला–2027 की अवस्थापना सुविधाओं के विकास सहित प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों, सम्पर्क मार्गों, स्थायी रैन बसेरों, विभागीय भवनों एवं पार्कों के निर्माण के लिए कुल ₹11.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।


कुम्भ मेला–2027 के तहत जनपद हरिद्वार के विकासखंड बहादराबाद में चंडी देवी मंदिर डेवलपमेंट प्लान (फेज–1) के अंतर्गत तीर्थयात्रियों की सुविधाओं एवं पहुंच के विकास हेतु ₹3.53 करोड़ तथा मनसा देवी मंदिर (रूट–1 व 2) पर तीर्थयात्रियों की सुविधाओं एवं पहुंच विकास के लिए ₹2.19 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री ने अनुमोदन प्रदान किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर अंतर्गत नगर पालिका दुगड्डा क्षेत्र में निराश्रित व्यक्तियों के लिए स्थायी रैन बसेरा निर्माण हेतु ₹70.55 लाख की स्वीकृति दी है। वहीं जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा परिसर में पार्क निर्माण के लिए भी ₹70.55 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


जनपद उत्तरकाशी में जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स कार्यालय के अनावासीय भवन निर्माण हेतु ₹2.74 करोड़ की धनराशि को भी मुख्यमंत्री की मंजूरी मिली है।
वहीं जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ अंतर्गत विकासखंड मूनाकोट की ग्राम सभा घुर्चु में आंतरिक सीसी मार्ग एवं सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹96.39 लाख, तथा घुर्चु गोरिला मंदिर से असुरदेव होते हुए कांडा (बन्दा तक) सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹97.37 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119