कांडा मोटर मार्ग स्थित कलना बैंड के पास पर्यटकों से भरी ट्रेबलर पलटी, दो घायल
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बागेश्वर कांडा मोटर मार्ग स्थित कलना बैंड के पास पर्यटकों से भरी ट्रेबलर पलट गई। जिसमें दो लोग घायल हुए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 18 लोग सवार थे। अन्य सभी सकुशल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बागेश्वर से कांडा मोटर मार्ग होते हुए पाताल भुवनेश्वर को जा रहे पर्यटकों से भरी ट्रेबलर कलना बैंड के पास पलट गई।
बताया जा रहा है कि चालक का गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद पर्यटकों को चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। वही लोगों ने कोतवाली में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल 108 से जिला अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों के अनुसार घायलों के पाव में चोट लगी है जिनका उपचार चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत