परिवहन विभाग ने बिना नंबर और बिना परमिट के चल रही टूरिस्ट बस को पकड़ा, किया सीज
हल्द्वानी। अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। गुरुवार प्रातः बिना नंबर और बिना परमिट के चल रही टूरिस्ट बस को एआरटीओ ने सीज कर दिया।

एआरटीओ जितेंद्र सिंघवाल ने बताया कि बिना नंबर व बिना परमिट के दिल्ली से नैनीताल की सवारी लेकर आ रही टूरिस्ट बस चालक काठगोदाम में सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर रहा था, पूछताछ में पता चला कि यह बस दिल्ली से नैनीताल के लिए सवारी लेकर आया और उन सवारियों को दूसरी बस से नैनीताल भेजा जा रहा है। बस के पेपर चेक करने पर पता चला कि बस बिना नंबर व बिना परमिट के ही चल रही थी। उन्होंने बस को तत्काल सीज कर दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
uttarakhand-कमरे में अचेत मिली 14 वर्षीय किशोरी -अस्पताल पहुंचते ही मौत से मचा कोहराम
uttarakhand-गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार