शर्मनाक…पूर्व भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी की घिनौनी हरकत का पर्दाफाश -नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराया

खबर शेयर करें 👉

भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी और उसके प्रेमी की घिनौनी हरकत का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला नेत्री ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराया। हरिद्वार रानीपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी रह चुकी महिला पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी। बेटे को पति के पास छोड़कर बेटी को वह अपने साथ ले गई थी। इसके बाद प्रेमी सुमित पटवाल के साथ रहने लगी। जब बेटी पिता के पास आई, उसे गुमसुम व हताश देखकर पिता ने बातचीत की तो उसने आपबीती बताई। तब पिता बेटी को लेकर रानीपुर कोतवाली पहुंचे। पिता का आरोप है कि बीते जनवरी माह में बेटी को घुमाने के बहाने कार में उसकी पत्नी अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ गई। जहां शराब पीकर दोनों ने उसकी पत्नी की सहमति पर नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गौलापार में खूनी विवाद: फावड़े के हत्थे से सिर पर वार, पत्नी की मौत—पति पर हत्या का मुकदमा

आरोप है कि आगरा, वृंदावन व हरिद्वार के होटल में भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर बेटी व पिता की हत्या करने की धमकी दी गई।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गंभीरता से इस मामले को लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर

एसएसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। बुधवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी सुमित पटवाल निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी बहादराबाद को शिवमूर्ति चौक के पास होटल युग रेजीडेंसी से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत

नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करवाने के आरोप में फंसी महिला नेत्री को भाजपा ने पार्टी से बाहर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की तरफ से महिला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का पत्र जारी कर दिया गया है। अगस्त 2024 में उसकी हरकतों की शिकायतें मिलने पर महिला मोर्चा के पद से भी हटा दिया गया था।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119