हादसे में फैक्टरी कर्मी की मौत मामले में ट्रक चालक पर मुकदमा
काशीपुर। फैक्टरी में कार्य करने गये युवक की मौत के मामले में दुर्घटना के आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। ग्राम उधौपुरा पूर्वी पोस्ट उदमावाला, भगतपुर जिला-मुरादाबाद निवासी चन्द्रपाल सिंह ने आईटीआई पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र अजय कुमार 5 अगस्त 2024 को अपने गांव के दो अन्य व्यक्तियों के साथ हिमालयन फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड में कार्य करने के लिए गया था।
थकान महसूस होने पर अजय कुछ दूरी पर आराम करने के लिए बैठ गया। तड़के करीब 3 बजे ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से उनके पुत्र अजय कुमार पर वाहन चढ़ा दिया। घायल अजय कुमार को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल