19 किलो चरस के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट/अपर जिला न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार की अदालत ने करीब 19 किलो चरस के साथ गिरफ्तार दो अभियुक्तों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोनों आरोपी शामली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।

अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पूजा साह ने बताया कि 15 अक्टूबर 2017 को चोरगलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने वसीम पुत्र जिंदा और वसीम पुत्र नफीस निवासी शामली को चरस की भारी मात्रा के साथ पकड़ा था। इस मामले में चोरगलिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

मामले की सुनवाई के बाद अपर जिला न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करते हुए पाया कि आरोपियों के पास से नशीले पदार्थ की अत्यधिक मात्रा बरामद हुई थी। इस आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी पाते हुए 15-15 वर्ष की कठोर सजा सुनाई।
मामले में वसीम पुत्र जिंदा फरार बताया गया है, जिसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान

21 ग्राम स्मैक मामले में आरोपी को 5 साल की सजा

इधर, विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट संजीव कुमार की अदालत ने करीब 21 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए एक आरोपी को 5 वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 23 जुलाई 2017 को सुशांत निवासी हल्द्वानी को पुलिस ने 21 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119